कनाडाई PM ने गाजा पर बयान दिया; नेतन्याहू ने आपत्ति जताई, कहा- बयान वापस लें
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इस हफ्ते की शुरुआत में एक सार्वजनिक समारोह में गाजा को लेकर बयान दिया था। इस पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आपत्ति जताई है। दरअसल मार्क कार्नी एक पब्लिक इवेंट में बोल रहे थे, तभी फिलिस्तीन समर्थक ने 'गाजा में नरसंहार हो रहा है' कहकर उन्हें टोका। इसके बाद कार्नी ने कहा कि मुझे पता है, इसीलिए हमारे यहां हथियारों पर प्रतिबंध हैं।
नेतन्याहू ने शुक्रवार को इस बयान को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- कनाडा ने हमेशा सभ्यता का पक्ष लिया है। इसलिए कार्नी को भी ऐसा करना चाहिए। उन्हें बयान वापस लेना चाहिए। इजराइल एकमात्र यहूदी देश है और वह न्यायपूर्ण तरीके से हमास के खिलाफ लड़ रहा है।
बाद में मार्क कार्नी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शोर की वजह से उन्होंने सिर्फ गाजा शब्द सुनाई दिया था। उन्हें नरसंहार शब्द सुनाई नहीं दिया।

0 comments