Budget 2026 Live: बजट ने ‘विकसित भारत’ की राह तय की, देश के लिए ‘गेम-चेंजर’ बनेगा रेयर अर्थ कॉरिडोर : सीतारमण
Budget 2026 Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का भाषण, टैक्स स्लैब, नौकरी, किसान, महिला, युवा और बड़ी घोषणाएं एक ही जगह।
Union Budget 2026-27 Live Updates in Hindi: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट लोकसभा में पेश कर दिया है। यह पहली बार है जब केंद्रीय बजट रविवार को पेश किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्रीय बजट 2026-27 को मंजूरी दी है। इस वर्ष के बजट भाषण में बड़े और चौंकाने वाले ऐलानों के बजाय लंबी अवधि की प्राथमिकताओं और नीतिगत निरंतरता पर फोकस किया गया है।
बजट भाषण में वित्त मंत्री सीतारमण ने विकसित भारत-2047 के विजन के तहत ‘तीन कर्तव्यों’ की सूची पेश की। हमारा पहला कर्तव्य उत्पादकता और प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाकर तथा वैश्विक स्तर पर बदलते और अस्थिर हालात के बीच मजबूती विकसित करते हुए आर्थिक वृद्धि को तेज करना और उसे बनाए रखना है। हमारा दूसरा कर्तव्य जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना और उनकी क्षमताओं का निर्माण करना है, ताकि वे भारत की समृद्धि की राह में सशक्त साझेदार बन सकें। हमारा तीसरा कर्तव्य ‘सबका साथ, सबका विकास’ के हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप है, ताकि हर परिवार, समुदाय, क्षेत्र और क्षेत्रक को संसाधनों, सुविधाओं और सार्थक भागीदारी के अवसरों तक पहुंच सुनिश्चित की जा सके।
वित्त वर्ष 2027 का यह बजट निर्मला सीतारमण का लगातार नौवां बजट भी है। साथ ही, यह भाजपा-नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल का तीसरा बजट हैं, जिसे वैश्विक अनिश्चितताओं और निर्यात में सुस्ती के बीच पेश किया गया। ये बजट अप्रैल 2026 से मार्च 2027 तक के वित्त वर्ष के लिए होगा।
courtesy:hindi.business-standard.com

0 comments