बिहार चुनाव : अरवल जिले की दो सीटों पर मतदाता आज तय करेंगे अपना उम्मीद्वार

कोरोना संकट के दौरान देश में पहली बार बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 1066 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज होना है, जिनमें 952 पुरुष तथा 114 महिलाएं हैं।

इस चरण में कुल 1354 उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा भरा था। चुनाव मैदान में सबसे कम प्रत्याशी बांका जिले के कटोरिया सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में हैं जबकि सबसे ज्यादा उम्मीदवारों की संख्या गया टाउन में है। 28 अक्टूबर को होने वाली वोटिंग में 31,371 मतदान केंद्रों पर 2,14,84,787 वोटर अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

पहले चरण मेंं जिन 16 जिलों में वोट डाले जा रहे हैं उनमें से एक अरवल जिला भी है। अवरल जिले की कुर्था और अरवल विधानसभा सीट पर बुधवार सुबह से ही वोटिंग शुरू हो जाएगा। 2015 के विधानसभा चुनाव में अरवल से आरजेडी और कुर्था से जेडीयू कैंडिडेट को सफलता मिली थी। 

अरवल विधानसभा सीट
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में अरवल विधानसभा सीट पर महागठबंधन से माले ने महानंद को अपना कैंडिडेट बनाया है। वहीं बीजेपी ने दीपक शर्मा को कैंडिडेट घोषित किया है। 2015 के विधानसभा चुनाव आरजेडी कैंडिडेट रविन्द्र सिंह ने बीजेपी के चितरंजन कुमार को हराया था। 2020 विधानसभा चुनाव में 2.53 लाख मतदाता वोट करेंगे।

कुर्था विधानसभा सीट 
कुर्था विधानसभा सीट से आरजेडी ने बागी वर्मा को और जेडीयू ने सत्यदेव सिंह को अपना कैंडिडेट बनाया है। 2015 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू के सत्यदेव सिंह ने आरएलएसपी के अशोक कुमार वर्मा को हराया थ। 2020 विधानसभा चुनाव में 2.41 लाख मतदाता वोट डालने जाएंगे

 

0 comments

Leave a Reply