तप्पा उजिआर के लिए बिग ब्रेकिंग :अवध गर्ल्स इंटर कॉलेज कड़जा को CBSE की 12 वीं तक अंग्रेजी माध्यम की मान्यता मिली

हम इस कैंपस को लड़कियों के लिए 'सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस ' के तौर पर विकसित कर रहे हैं/अब्दुल ख़ालिक़

Report By Ashraf Ali Bastavi 

सेमरियावां ,संत कबीर नगर : (एशिया टाइम्स ) 11 मई का दिन तप्पा उजिआर बेटियों  के लिए  बड़ी खुशखबरी लाया।उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के सेमरियावां ब्लॉक में स्थित अवध गर्ल्स इंटर कॉलेज कडजा ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए CBSE  की 12 वीं तक अंग्रेजी माध्यम की मान्यता प्राप्त करलिया है।

इस कालेज की स्थापना 1998 में हुई थी उस समय क्षेत्र में  शिक्षा के लिए कोई महिला कालेज नहीं था।  कालेज के फाउंडर श्री अब्दुल ख़ालिक़ एक सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी हैं। 

May be an image of blueprint, ticket stub and text


CBSE  की 12 वीं तक की मान्यता की सूचना पाकर एशिया टाइम्स ने कालेज के फाउंडर श्री  अब्दुल ख़ालिक़ से बात की उन्हों ने कहा " जी हाँ हमें CBSE  की 12 वीं तक की मान्यता की आधिकारिक सूचना आज यानी 12 मई को  मिली हैं। पहले  विद्यालय में शिक्षा का माध्यम हिन्दी था।

हम इस कैंपस को लड़कियों के लिए 'सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस ' के तौर पर विकसित  कर रहे हैं। अब तक यह उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मानता प्राप्त था  जो अब CBSE में तब्दील गया "। 


वह कहते हैं " इसे हम  एक ऐसा कैंपस बना रहे हैं  जिसमे गुणवत्ता पूर्ण शैक्ष्णिक माहौल मिले बच्चों में वैज्ञानिक सोच और काबिलियत पैदा हो , याद रहे 21 सदी  मात्र डिग्री या डिप्लोमा का सर्टिफिकेट हासिल करने की नहीं हैं। प्रतियोगिता की इस दुनिया में हमारी बेटियां क्यों पीछे रहें ,वह क्यों सिर्फ आर्ट के विषय ही पढ़ें और सिर्फ बी ए  करें ?


श्री ख़ालिक़ ने कहा CBSE  कि  12 वीं तक अंग्रेजी माध्यम की मान्यता हासिल करना एक पड़ाव है अभी इसे प्रशिक्क्षण केंद्र  के तौर पर आगे ले जाना है। हमें  ख़ुशी है  कि  हमारे कैंपस में अंग्रेजी में पठन पाठन के साथ साथ बच्चों में इंग्लिश स्पीकिंग स्किल विकसित करने का काम शुरू हो चूका है हर बच्ची कैंपस में इंग्लिश बोलती देख सकते हैं । 

1 comments

  • Sabeeh Ahmad

    Abdul Khalik sahab zindabad-zindabad, this is a great and revolutionary step sir..

Leave a Reply