UP | बस्ती पुलिस ने किए तीन तस्कर गिरफ्तार,10 किलो गांजा बरामद
UP | बस्ती पुलिस ने किए तीन तस्कर गिरफ्तार,10 किलो गांजा बरामद
बस्ती | उत्तर प्रदेश की बस्ती जिला पुलिस ने तीन तस्करो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दस किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया,जिसकी कीमत एक लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के सोनहा इलाके से पुलिस ने कार सवार दो तस्करों रवि कुमार, प्रकाश सिंह और वाल्टरगंज पुलिस ने विजय कुमार चौधरी के कब्जे से 800 ग्राम गांजा बरामद किया ।
तीनों तस्कर अयोध्या, सतंकबीनगर,अम्बेडकरनगर, सिद्वार्थनगर तथा बस्ती जिले में लोगो को गांजे की पुडिया बना कर बेचते है।
इस सिलसिले में मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

0 comments