गैसड़ी बाजार इंडियन बैंक के खाताधारक सर्वर डाउन और बैंक कर्मचारियों की सुस्ती से हैं परेशान
परेशान ग्रामीणों ने इंडियन बैंक के उचच अधिकारीयों से सर्वर डाउन की समस्या से मुक्ति दिलाने की मांग की है
बलरामपुर , गैसड़ी बाज़ार : ( एशिया टाइम्स /मोहम्मद निसार) इंडियन बैंक प्रशासन ध्यान दे , गैसड़ी थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गैसड़ी बाजार इंडियन बैंक पर सर्वर डाउन की समस्या तथा बैंक कर्मचारियों की सुस्ती से परेशान है ग्रामीण,, बैंक द्वारा उचित व्यवस्था ना होने के कारण जनता को तेज धूप लंबी लाइन में करनी पड़ती है प्रतीक्षा।
हमारे बलरामपुर प्रतिनिधि मोहम्मद निसार ने 12 सितंबर की दोपहर गैसड़ी बाजार इंडियन बैंक जाकर देखा है और यह तस्वीर हमें भेजी है। सख्त धुप में क़तार मे लगे लोगों ने बताया कि सुबह घर से 8 बजे से निकले हुए हैं घर कब लौटें गए पता नहीं।
लाइन में कई घंटे से खड़े खाताधारक ‘बरखू ‘ बहुत बेचैन हैं निसार के पूछने पर बोले " बाबूजी सर्वर डाउन कहकर अंदर चले गए हैं , अब हमें कई घंटे इंतज़ार करना पड़ेगा। किसी किसी दिन बिना पैसे लिए वापस लौटना पड़ जाता है"।
पूरे जिले में ग्रामीण क्षेत्र में जनसुविधाओं का यही हाल है , परेशान ग्रामीणों ने इंडियन बैंक के उचच अधिकारीयों से सर्वर डाउन की समस्या से मुक्ति दिलाने की मांग की है।

0 comments