पाकिस्तान में बलूच कार्यकर्ता महरंग बलूच गिरफ्तार, बहन बोलीं- हमने मिलने तक नहीं दिया
पाकिस्तान फौज ने शनिवार को क्वेटा में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान मानवाधिकार कार्यकर्ता महरंग बलूच को गिरफ्तार कर लिया। वो जेल में बंद बलूच कार्यकर्ताओं की रिहा करने की मांग कर रहीं थीं।
महरंग की बहन इकरा ने सोशल मीडिया पर लिखा- मेरी बड़ी बहन महरांग बलोच को आज सुबह पुलिस (शनिवार) ने हिरासत में ले लिया। 10 घंटे बीत गए, और अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है! हमें FIR की कॉपी नहीं दी गई है। सिर्फ यह सुनने को मिला है कि उसे हुड्डा जिला जेल में रखा गया है, लेकिन हमें उससे मिलने नहीं दिया गया।

0 comments