मुसलमानों के ख़िलाफ़ ज़हर उगलने वाले सूरजपाल सिंह अमु को बनाया भाजपा ने हरियाणा प्रवक्ता
कुछ दिनों पहले सूरजपाल आसिफ़ खान के हत्यारों के समर्थन में आयोजित महासभा में मौजूद थे। साथ ही सत्यपाल ने मुसलमानों का क़त्लेआम करने की बात भी कही थी।
करणी सेना के प्रमुख सूरजपाल सिंह अमु को भाजपा ने हरियाणा का प्रवक्ता बना दिया है।
कुछ दिनों पहले सूरजपाल आसिफ़ खान के हत्यारों के समर्थन में आयोजित महासभा में मौजूद थे। नूह में आयोजित इस महापंचायत 50,000 से ज्यादा लोग मौजूद थे जहाँ सूरजपाल ने आसिफ़ ख़ान की लिंचिंग को सही ठहराया था। साथ ही सत्यपाल ने मुसलमानों का क़त्लेआम करने की बात भी कही थी।
नूह में 50,000 लोगों की महापंचायत से मुख़ातिब सत्यपाल सिंह अमु ने कहा था, “क्या हम मुसलमानों को मार भी नहीं सकते?”
साल 2017 में सूरजपाल ने दीपिका पादुकोण की गर्दन काटने पर ईनाम रखा था जिसके बाद वह सुर्ख़ियों में रहे थे।

0 comments