बोचहां उपचुनाव को लेकर भाजपा और वीआईपी आमने-सामने, दोनों उतारेगी अपने उम्मीदवार, दोनों लड़े तो विपक्षी दल को हो सकता है फायदा

ग़ज़नफर इकबाल

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर : जिले के बोचहां विधानसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा होते ही एनडीए के घटक दल भाजपा और वीआईपी में सीट को लेकर घमासान मच गया है, यहां 12 अप्रैल को चुनाव होना है, दोनों ही दल अपनी उम्मीदवारी के लिए दावा कर रहे हैं,

पिछले चुनाव में गठबंधन के तहत यह सीट भाजपा के कोटे से वीआईपी को मिली थी, यहां से मुसाफिर पासवान विधायक बने थे, उनके निधन के बाद से यह सीट खाली है, उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री रमई राम को यहां से हराया था, इससे पहले यहां से भाजपा की नेत्री बेबी कुमारी विधायक बनीं थीं, भाजपा नेत्री होने के बावजूद भी उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था क्योंकि रामविलास पासवान की पार्टी लोकजनशक्ति पार्टी को गठबंधन के तहत यह सीट मिल गई थी,

लेकिन बेबी कुमारी ने सीट निकाल लिया और वह भाजपा के लिए काम करती रही,यही वजह है कि इस बार बोचहां उपचुनाव में भाजपा बेबी कुमारी को ही अपना उम्मीदवार घोषित करना चाह रही है, लोकजनशक्ति पार्टी से पहले ही भाजपा का मोहभंग हो चुका है,लेकिन वीआईपी के अध्यक्ष एवं मत्स्य पालन मंत्री मुकेश सहनी इस सीट पर अपना दावा करते हुए मुसाफिर पासवान के बेटे अमर पासवान को अपना उम्मीदवार बनाना चाहती है,मुजफ्फरपुर से भाजपा सांसद अजय निषाद भी मुकेश सहनी पर गठबंधन धर्म का पालन न करने का आरोप लगाया है, उत्तर प्रदेश में चुनाव लडने और भाजपा के खिलाफ बयानबाजी करने का आरोप लगाया है, निषाद का कहना है कि जल्द ही वीआईपी को एनडीए से अलग कर दिया जायेगा,वहीं मुकेश सहनी 22 मार्च को यहां से वीआईपी के उम्मीदवार अमर पासवान का नामांकन कराने की बात कर रहे हैं,देखना यह है के भाजपा केंद्रीय नेतृत्व इसपर क्या निर्णय लेता है, लेकिन एक बात तो तय है के वीआईपी का भाजपा गठबंधन में  रहना अब आसान नहीं है क्युकी दोनों दलों के बीच काफी समय से तल्ख बयानबाजी का दौर जारी है

0 comments

Leave a Reply