मध्य प्रदेश में आसिफ़ और साक्षी ने प्रेम विवाह किया, प्रशासन ने आसिफ़ का घर तोड़ दिया
मध्य प्रदेशः आसिफ़ और साक्षी एक दूसरे से मोहब्बत करते थे. उन्हें यह मालूम ही रहा होगा कि समाज उनके प्यार को स्वीकार नहीं करेगा. लेकिन इस बीच प्रशासन ने आसिफ़ का घर तोड़ दिया.
आठ अप्रैल को मध्य प्रदेश प्रशासन ने आसिफ़ के घर को ग़ैर-क़ानूनी बताते हुए तोड़ दिया. स्थानीय प्रशासन ने मीडिया से इस मामले पर बात करने से इनकार कर दिया.
कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने डिंडोरी जिले में छात्रा के अपहरण के मामले में आरोपी आसिफ खान के दुकान और मकान को जमींदोज कर दिया गया है। दो दिवस तक आरोपी आसिफ खान के दुकानों सहित उसके अवैध मकान पर कार्रवाई की गई है।#MafiaMuktMP#sashaktmp @CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/Kcf6DIGAJC
— Collector Dindori (@dindoridm) April 8, 2022
मध्य प्रदेश के डिंडौरी ज़िले के कलेक्टर ने ट्वीट के करके बताया था कि "छात्रा के अपहरण के मामले में अभियुक्त आसिफ़ ख़ान की दुकान और मकान को ज़मींदोज़ कर दिया गया है. दो दिनों तक अभियुक्त आसिफ़ ख़ान की दुकानों सहित उसके अवैध मकान पर कार्रवाई की गई है."

टूटा घर
हाल के महीनों में मध्य प्रदेश में प्रशासन द्वारा बिना किसी मुनासिब क़ानूनी कार्रवाई के किसी ना किसी आधार पर मुसलमानों के घरों को तोड़ने के कई मामले सामने आए हैं.
लेकिन आसिफ़ और साक्षी का मामला इसलिए भी संगीन है क्योंकि हिंदूवादी संगठन मुसलमान युवकों के हिंदू युवतियों से प्रेम को 'लव जिहाद' कहकर परिभाषित करते हैं. जिस जगह कभी आसिफ़ का घर हुआ करता था, वहाँ अब ईंटों का ढेर है.
नोट : पूरी खबर पढने के लिए बीबीसी हिंदी की यह लिंक क्लिक करें

0 comments