अरीबा रहमान ने तप्पा उजियार का नाम किया रोशन, लोगों ने दी बधाई

सेमरियावां : ( एशिया टाइम्स) अरीबा रहमान पुत्री हिफजुर्रहमान निवासी सेमरियावां  ने ए एम यू हाई स्कूल परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तप्पा उजियार का नाम रोशन किया है।

गुरुवार को देर शाम अली गढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने हाई स्कूल का परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित किया है।जिसमें अरीबा रहमान ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।ये अलहुदा पब्लिक स्कूल सेमरियावां की पुरातन छात्रा रही है।

इस बड़ी उपलब्धि पर उजियार विकास मंच के महामंत्री मौलाना मुजीबुर्रहमान कासमी ,गौहर अली खान, मो अहमद,मुजीबुल्लाह प्रिंसिपल,फैजान अहमद,सतीशचंद प्रिंसिपल,कमरे आलम सिद्दीकी,हाफिज एजाज मुनीर,अनवार आलम चौधरी,जफीर अली करखी,मो मुकर्रम खान,फिरोज नदवी,हिफजुर्रहमान,मुश्ताक अहमद,महमूद अहमद,महमूद अहमद,शैलेंद्र कुमार वरुण,अब्दुल अजीम नदवी ने अरीबा रहमान को बधाई मुबारकबाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

0 comments

Leave a Reply