नाबालिग से सामूहिक ब्लात्कारी को सजा मिले : अंज़ारूल हक
समस्तीपुर (जकी अहमद) वतन विकास संगठन के सुप्रीमो अंज़ारूल हक सहारा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि विभूतिपुर थाना अंतर्गत चकहबीब गांव के तुर्की टोला में नाबालिग मुस्लिम लड़की का सामूहिक ब्लात्कार करने के आरोपी को अविलम्ब गिरफ्तार करने एवं उन्हें कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाने की मांग की गई। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अविलम्ब मुजरिमो को गिरफ्तार किया जाय और पीड़िता को न्याय दिलाया जाय।
उन्होंने ये भी कहा के मोदी, नीतीश राज में नेता पुलिस के मिलीभगत से अल्पसंख्यक और दलितों पर बेतहाशा अत्याचार बढ़ गया है और सरकार द्वारा इसकी अनदेखी की जा रही है, यदि 7 दिनों के अंदर मुजरिमो की गिरफ्तारी नही की गई तो संगठन के हज़ारों कार्यकर्ताओं द्वारा अनशन और धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य होगी।
उन्होंने प्रशासन को सचेत किया की मुजरिमों के द्वारा पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और आये दिन अपराधियों द्वारा कोई न कोई घटना को अंजाम दिया जा रहा है।

0 comments