साहब मै तो पापा बन गया- अनुष्का शर्मा ने बेटी को दिया जन्म
साहब मै तो पापा बन गया- अनुष्का शर्मा ने बेटी को दिया जन्म
मुम्बई: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए खुशखबरी है। वह पापा बन गए हैं अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। अनुष्का और विराट की बेटी का जन्म मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्प्ताल में आज दोपहर को हुआ। विराट ने एक स्टेटमेंट को सोशल मीडिया के जरिये देते हुए, बेटी के आगमन का ऐलान किया है।
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ''हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं।
यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।
बता दें कि इस खबर के आने के बाद से विराट और अनुष्का के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। हाल ही में विराट और अनुष्का रेगुलर चेकअप के लिए जाते स्पॉट किए गए थे। बेटी के जन्म के बाद विराट और अनुष्का को बधाईयां मिलने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है।

0 comments