सोसाइटी फॉर ब्राइट फ्यूचर की वार्षिक एडवांस प्रशिक्षण कार्यशाला नागपुर, में आयोजित
नई दिल्ली: सोसाइटी फॉर ब्राइट फ्यूचर (एस बी एफ) की वार्षिक एडवांस अर्थात उन्नत प्रशिक्षण कार्यशाला 18-23 फरवरी 2023 को नागपुर, महाराष्ट्र में आयोजित की गई।
इसका उद्देश्य एस बी एफ स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन और आधुनिक बचाव तकनीकों पर प्रशिक्षित करना था। एसबीएफ के अध्यक्ष और सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी श्री एम ए अनारवाला, एसबीएफ के उपाध्यक्ष और एक सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी श्री अब्दुल जब्बार, नागपुर के पूर्व उपायुक्त श्री अब्दुल रऊफ, श्री अतीक उर रहमान एनएलपी कोच और मोटीवेशनल स्पीकर, एसबीएफ के प्रशिक्षण पैनल के निदेशक श्री सुरेश कुमार, एसबीएफ के राष्ट्रीय समन्वयक श्री इरफान अहमद और एसबीएफ के वालंटीर समन्वयक डॉ आमिर जमाल और अन्य ने इस कार्यशाला में भाग लिया। इस उन्नत प्रशिक्षण कार्यशाला में उत्तर भारत के 15 राज्यों के 60 स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
एसबीएफ के अध्यक्ष और सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी श्री एम ए अनारवाला कार्यशाला में मुख्य अतिथि थे, जबकि एसबीएफ के उपाध्यक्ष और सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी श्री अब्दुल जब्बार ने अपने मुख्य भाषण में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सामुदायिक भागीदारी पर अपनी विशेषज्ञता साझा की।
एसबीएफ के प्रशिक्षण पैनल के निदेशक श्री सुरेश कुमार ने आपदा प्रबंधन के बारे में विस्तार से बात की, जबकि श्री अतीक उर रहमान एनएलपी कोच और मोटीवेशनल स्पीकर ने नेतृत्व कौशल के विकास के बारे में अपनी राय साझा की जो आपदा प्रबंधन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। एसबीएफ के राष्ट्रीय समन्वयक श्री इरफ़ान अहमद ने अपनी ओर से सोशल मीडिया नेटवर्क विशेष रूप से मेटा वर्ल्ड के महत्व और उपयोग के बारे में अपने विचार साझा किये।
एसबीएफ अपने स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करने के लिए इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन करती है ताकि वे अपने क्षेत्रों और देश भर में मानव निर्मित या प्राकृतिक आपदा का सामना करने के लिये तैयार हो सकें। एसबीएफ ने एक दशक पहले अपने गठन के बाद से विनाशकारी स्थितियों से निपटने और प्रभावित आबादी की मदद करने के क्षेत्र में एक मानदंड स्थापित किया है। एसबीएफ राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर पर प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की एक मजबूत टीम के साथ आग लगने, इमारत गिरने आदि जैसे प्राकृतिक और अन्य खतरों में मानवता को बचाने के लिए हमेशा आगे रहती है।

0 comments