दरगाह शाह मर्दा वक़्फ़ संपत्ति कर्बला जोर बाग को लेकर करोड़ों के घोटाले का आरोप
अंजुमन हैदरी के उपाध्यक्ष मोहम्मद अली लाडले की प्रेस कॉन्फ्रेंस | अंजुमन हैदरी के जनरल सेक्रेटरी बहादुर अब्बास को हटाने और अंजुमन हैदरी का फॉरेंसिक ऑडिट करने की मांग ।
दिल्ली के पंचकुइयन मार्ग स्थित इमामिया हाल में दरगाह शाह मर्दा जोर बाग कर्बला का प्रशासन चलाने वाली अंजुमन हैदरी के उपाध्यक्ष मोहम्मद अली लाडले ने कहा दरगाह शाह मरदा नर्सरी सहित अंजुमन हैदरी में इस वक्त बड़ा करप्शन हो रहा है अंजुमन हैदरी के जनरल सेक्रेटरी बहादुर अब्बास ने वसीम रिजवी की तरह पूरी तरह से दरगाह पर कब्जा कर लिया है और मनमाने तरीके से चला रहा है।
मोहम्मद अली लाडले ने कहा दरगाह के प्रशासन के तहत चलने वाली नर्सरी से रोजाना लगभग ₹50000 से 100000 की सेल होती है फरवरी के महीने में 41 लाख 75483 रुपए की सेल हुई , अगर इसको हम 28 दिनों में डिवाइड करें तो रोजाना 149424 की रोजाना पौधों और मटेरियल की सेल होती है। और अगर इसको वार्षिक तौर पर देखें तो 5 करोड़ 44 लाख 30260 रुपए की सेल की गई और पिछले 6 सालों में इस हिसाब से 32 करोड़ 65लाख 81560 रुपए की सील हुई अगर प्रॉफिट को 25% लगाकर देखें 16 करोड़ 32 लाख 90780 रुपए का प्रॉफिट हुआ। लेकिन यह फंड और पैसा अंजुमन हैदरी के अकाउंट में नहीं है आखिर यह पैसा कहा गया मोहम्मद अली लाडले ने कहा 6 साल में 40 करोड़ का घोटाला किया गया है मोहम्मद अली लाडले ने कहा यही नहीं दरगाह की गुल्लक खोलने की वीडियो ग्राफी नहीं होती ।
पैसा सही वक्त पर बैंक में जमा नहीं होता खर्च कम होता है और ज्यादा खर्च दिखाया जाता है।मोहम्मद अली लाडले ने कहा ऐसा कहीं नहीं होता कि कोई अपने आप को परमानेंट लीगल काउंसिल घोषित कर दे लेकिन बहादुर अब्बास ने खुद को परमानेंट लीगल वकील घोषित कर रखा है और लीगल मामलों में लाखों का खर्च होता है ।
हमारी मांग है इस मामले में दिल्ली वक़्फ़ बोर्ड को हस्तक्षेप करना चाहिए और जिस तरीके से घोटाला हो रहा है उसको रोकना चाहिए भारत सरकार को अंजुमन हैदरी और दरगाह शाह मर्दा से जुड़े खातों का फॉरेंसिक ऑडिट करना चाहिए। आखिर इतनी बड़ी आमदनी के बावजूद पैसा कहां चला गया कहां खर्च हुआ कोई अस्पताल कोई स्कूल कुछ नहीं बनाया गया तो आखिर पैसा कहां गया। चीफ पैटर्न अंजुमन हैदरी मौलाना कालबे जावद से हम निवेदन करते हैं कि वह इस मामले में को तुरंत टेक अप करें और बहादुर अब्बास को उनके पद से हटाए और जिस तरह का घोटाला हो रहा है उसे रोके।
पूर्व अध्यक्ष अंजुमन हैदरी नय्यर अली ने कहा जब से अंजुमन हैदरी के हाथ में दरगाह शाह मर्दा का प्रशासन आया है तभी से यह तमाम चीज चल रही है मौला और अल्लाह का माल गलत तरीके से कब्जा किया जा रहा है। हमने इस मामले को मौलाना कल्बे जवाद के सामने भी उठाया था लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अंजुमन हैदरी के पूर्व उपाध्यक्ष सैयद रईस अब्बास ने कहा मेरी पत्नी नई फातिमा दिल्ली वक़्फ़ बोर्ड में श्याम मेंबर के तौर पर सदस्य रह चुकी हैं। हमने शाह मर्दा कर्बला को लेकर बहुत कुर्बानियां दी है पुलिस से मार खाई है लेकिन बहादुर अब्बास के साथ ऐसा कभी कुछ नहीं हुआ बहादुर अब्बास ने कई गलत लोगों को शाहे मरदान नर्सरी में बुलाना शुरू किया जिसकी हमने मुखालफत की। जिस तरह की घोटाले की बात सामने आई है इसकी जांच होनी चाहिए और दूध का दूध पानी का पानी होना चाहिए क्योंकि यहां पर रोजाना की आमदनी लगभग ₹50000 है क्योंकि रोजाना की सेल 1 लाख से 2 लख रुपए तक है कोई विकास कार्य नहीं किया गया अकाउंट में 20 करोड़ से ज्यादा रुपए होने चाहिए ऐसा नहीं है बल्कि ₹600000 का शॉर्ट टर्म लोन लिया गया है आखिर पैसा कहां गया जो डेवलपमेंट हुआ है वह 2 करोड़ से ज्यादा का नहीं है इसलिए इस मामले की बाकायदा जांच होनी चाहिए

0 comments