आल इंडिया आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने मुन्ने भारती पर हमले की कड़ी निंदा की : हमलावरों को अविलम्ब गिरफ्तारी का किया मुतालबा

DCP साहब हम घिसा पिटा रटा रटाया पुलिसिया निर्देश नहीं कार्यवाही चाहते हैं / अशरफ बस्तवी

 

नई दिल्ली : (एशिया टाइम्स ) हरदिल अज़ीज़ पत्रकार एवं प्रखर समाज सेवी मुन्ने भारती पर जामिया नगर में  आज  दिन में  ब्लेड मार र्गैंग ने हमला किया जिसमे वह बाल बाल  बच गए हैं .

यह सूचना मुन्ने भारती ने अपने ट्वीटर पर दी है . कुछ बदमाशों ने मुझपर जामियानगर के नई बस्ती ( पुलिस बूथ) के पास मेरा मास्क खींच कर चेहरे पर बिलेट से हमला करने ही वाले थे की गुजर रहे @shoaibJameiने जान बचाई,SHO शाहीन बाग़ को सूचना फ़ोन पर दी, पुलिस पहुँची लेकिन गिरफ़्तारी नहीं,हुई है “ .


https://twitter.com/munnebharti/status/1384239479586623489


अलबत्ता मुन्ने भारती के ट्वीट के जवाब में टैग करते हुए DCP साउथ ईस्ट दिल्ली ने एक लाइन का वही घिसा  पिटा रटा रटाया पुलिसिया  निर्देश जरी किया है ACP NFC has been directed to look into the matter . 

पत्रकार बिरादरी में इस मामले को लेकर जामिया मगर  पुलिस की निष्क्रियता  पर असंतोष और गुसा  है .आल इंडिया आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन  (AIIJA) के National Convenor अशरफ बस्तवी ने  दिल्ली पुलिस से हमलावरों  को अविलम्ब गिरफ्तार करने की मांग की है .

 उन्हों ने कहा  जब मुन्ने भारती जैसा  एक्टिव पत्रकार एवं सामाजिक व्यक्ति जो हमेशा दूसरों की ख़ुशी के लिए अपनी ख़ुशी कुर्बान कर देता है  की जान भी महफूज़ नहीं है .

आल इंडिया आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन  DCP साउथ ईस्ट दिल्ली से यही उम्मीद करता है कि वह निर्देश नहीं बल्कि  गुंडों के खिलफ की गई कार्यवाही से हमे अवगत कराएंगे.  अगर अगले 24 घंटे में उचित कार्यवाही न की गई तो हम धरना पर बाध्य होंगे . हम घिसा  पिटा रटा रटाया पुलिसिया  निर्देश नहीं कार्यवाही चाहते हैं . 

 

 

0 comments

Leave a Reply