फुड डिलिवरी की आड़ में चल रहा था शराब की सप्लाई, ब्रह्मपुरा थाना ने दो युवकों को पकड़ा

ग़ज़नफर

इकबाल मुजफ्फरपुर

ओनलाइन फुड डिलिवरी के नाम पर शराब की सप्लाई करने वाले दो धंधेबाजों को मुजफ्फरपुर की ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस ने पकड़ा है, गिरफ्तार किए गए आरोपी में से चंचल कुमार दाउदपुर का है और दूसरा विकास कुमार शांति बिहार कालोनी का रहने वाला है, पूछताछ में आरोपीयों ने पुलिस को बताया है कि शराब की खेप ट्रेन के माध्यम से दिल्ली से मंगाई जाती थी, मुजफ्फरपुर जंक्शन से पहले जब किसी रेलवे गुमटी के पास ट्रेन रुकती थी या रफ्तार धीमी होती थी तब रात के अंधेरे में शराब उतार ली जाती थी, उसके बाद ओनलाइन फुड डिलिवरी के बैग में रखकर इसकी सप्लाई की जाती थी,

, आरोपीयों ने इसके नेटवर्क और संगठन के बारे में भी बताया है, आरोपीयों के मोबाइल को जब पुलिस ने खंगाला तब पता चला कि ओनलाइन फुड डिलिवरी कंपनियों से यह सब जुड़े हुए थे और इसके आड़ में अपने ग्राहकों तक शराब पहुंचाते थे, सोमवार देर रात गशती के दौरान ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस ने राहुल नगर इलाके में एक सुनसान जगह पर दो युवकों को बैग लिए देखा तो पुलिस को संदेह हुआ,जब पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें पांच लीटर शराब बरामद हुआ,जब मोबाइल को खंगाला गया तब मामले का खुलासा हुआ, आरोपितों के नंबर कयी आनलाइन फुड डिलिवरी कंपनियों से जुड़े हुए थे, जिससे आसानी से अपनी पहचान छुपाकर शराब का धंधा कर रहे थे, गौरतलब है कि बिहार में सरकार ने शराब की सप्लाई तथा बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित कर रखा है

0 comments

Leave a Reply