एडवोकेट राशिद हसन चौधरी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत

लखनऊ  : समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने दिल्ली के युवा एडवोकेट राशिद हसन चौधरी को लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सदस्य मनोनीत किया है.

राशिद हसन चौधरी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी  सदस्य  मनोनीत होने से कार्यकर्ताओं में बड़ा जोश है. राशिद हसन चौधरी का कहना है कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है वह उसका बड़ी लगन और मेहनत के साथ निर्वहन करेंगे.

0 comments

Leave a Reply