अबरार अहमद को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई

नई दिल्ली: (प्रेस विज्ञप्ति) इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, लखनऊ में आयोजित दीक्षांत समारोह में अबरार अहमद को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है.

उनकी थीसिस का विषय  था 'आप्टिमाइज़ेशन इन सैम्पल सरवेज़ '.

अबरार अहमद ने अपनी पीएचडी डॉ. क़ज़ाफ़ी रब्बानी की देखरेख में की, सहायक पर्यवेक्षक डॉ. अतहर हुसैन अंसारी थे।

अबरार अहमद वर्तमान में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्विद्यालय, दिल्ली में डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत हैं, इससे पहले उन्होंने 2005 से 2022 तक मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्विद्यालय, हैदराबाद में सहायक रजिस्ट्रार के रूप में कार्य किया ।

अबरार अहमद सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के एन एस स ओ से भी जुड़े, उन्होंने आईआईएम लखनऊ में भी काम किया ।

अबरार अहमद उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के ग्राम पुरैना (क़स्बा बाघनगर) से हैं। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्विद्यालय में प्रवेश लिया और यहीं से एम फिल किया।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और दोस्तों को दिया।तथा संबंधित विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर उन्होंने विशेष रूप से इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रो वाइस चांसलर प्रो. अकील अहमद को धन्यवाद दिया, जिनके बहुमूल्य सहयोग से यह शोध मुकम्मल हो सकी ।

1 comments

  • Raj Kumar

    Dr Abrar Ahmed sahab ko bahut bahut badhai and wish you a very bright future ahead sir
    .

Leave a Reply