ओखला के लौह पुरुष अब्दुर रशीद अगवान

ओखला में ‘ओखला गवर्नमेंट हॉस्पिटल’ लाने में निभाया अहम् रोल ; पूरा जीवन किया जनसंघर्ष अभियान के लिए समर्पित

 

नई दिल्ली,ओखला : (ओखला पोस्ट /अबू अनस ) क़दम चूम लेती है खुद बढ़ के मंजिल .मुसाफिर अगर अपनी हिम्मत न हारे . उर्दू के इस मिसरे को सच साबित कर दिखया ओखला के लौह पुरुष अब्दुर रशीद अगवान साहब ने . 25 अप्रैल को अचानक Advocate Ata Khan Kabir के फेस बुक पर एक विडियो क्लिप सामने आई  है जो ‘ओखला गवर्नमेंट हॉस्पिटल’ की जेरे तामीर इमारत की है .

यह क्लिप आने के बाद से सोशल मीडिया पर अब्दुर रशीद अगवान को मुबारक बाद देने के लिए लोग उमड़ पड़े , ऐसा माना जा रहा है कि उनकी लगातार कोशिश के नतीजे में  ही ओखला को यह अस्पताल मिल पाया .

Advocate Ata Khan Kabir  ने इस की सूचना देते हुए लिखा “ इज़्ज़त देना सिर्फ अल्लाह के हाथ मे है ! 14 साल के लम्बे इंतेज़ार और लोगों की 6 साल की लगातार मेहनत और आवाज़ उठाने का नतीजा कि #ओखला_सरकारी_हॉस्पिटल का काम जारी है, और इंशा अल्लाह, उम्मीद है कि जल्दी ही ओखला के लोग इससे फायेदा उठा पाएंगे “ .

आगे लिखते हैं “ जनाब Abdul Rashid Agwan साहब और Volunteers Of Change का शुक्रिया जिनकी क़ायदत् और सरपारस्ती मे ओखला के तमाम समजी लोगों और तनजीमो ने हॉस्पिटल को हासिल करने की आवाज़ उठाई, हर मुमकिन कोशिश की और उसे अंजाम तक पहुचाया “.

Farooq Siddiqui अपने फेस बुक पर लिखते हैं  “ ओखला में हॉस्पिटल के लिए 2016 में Abdul Rashid Agwan ने जो काम शुरू किया था वो अब तामिरी शक्ल अख्तियार करता दिख रहा है उम्मीद है अगले दो साल में ये अस्पताल शुरू हो जाएगा। अगवान साहब ने दिखा दिया की अगर आप लगातार ईमानदारी से किसी मिशन में लग जाएं तो कोई काम मुश्किल नहीं है उन्होंने 2016 में जो सफर अकेले शुरू किया था उसमें लगातार लोग जुड़ते गए”.

बतादें कि अगवान साहब एक चिन्तक , समाजसेवी होने के इलावा  कई मशहूर किताबों के लेखक है , कई इदारे कायम किए, ओखला शाहीन बाग के हालत सुधारने के लिए Volunteer of Change नाम की संस्था बना कर कई नई पहल शुरू की । ओखला के (Okhla waste to Energy ) प्लांट को हटवाने की मुहीम चलाया , सैकड़ों एनजीओ को साथ लेकर विरोध किया। उनके जनसंघर्ष अभियान की लम्बी लिस्ट है.

 दो साल पहले दिल्ली से अपने वतन राजस्थान शिफ्ट हो गए हैं, और सोशल मीडिया से भी दूर हैं लेकिन इलाक़े की बेहतरी की बहुत सी मुहीमो मे से एक ओखला के अस्पताल की मुहिम जो 6 साल पहले चलाई थी जिसका अब नतीजा आना शुरू होगया है, आज लोग उन्हें मुबारकबाद और दुआएँ दे रहे हैं,

इसी को असल इज़्ज़त कहते हैं, जिसकी उन्हे खबर भी नही है और उनसे इख़्तेलाफ़त रखने वाले लोग भी आज  दुआएँ दे रहे हैं !

 

नोट : यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के आधार पर तैयार की गई है  

2 comments

  • Asim Akhtar

    Masha allah allah Rashid Agwan sahab ko or himmat de or unke sath hame bhi himmat de hame asey hi quadat karne walo ki zarurat hai.

  • عزیز الرحمان

    عبدالرشیداگوان صاحب کو میں بہت عرصے سے جانتاھوں جب وہ جماعت اسلامی کے رکن تھےاور ایک پروگرام جھانگیر پوری کشل چوک ھوا تھااس پروگرام میں میں بھی شریک تھا ان دنوں اوکھلا میں بہت مچھر ھوا کرتا تھا خطاب کے دوران انھونے کھا تھا کہ مچھر سے پریشان ھونے ضرورت نھی کیونکہ شریر کے جو غلط خون بنتا ھے مچھر اسی کو پیتا ھے اور ھمارے شریر کو پاک صاف کردیتا ھے اس انسان میں بہت ساری خوبیاں ھے اسکی قدر کرنے ضرورت ھے ھم سبکو اللہ انکی صحت کو تندرست رکھے اور مزید فلاح و بہبود کے کام کرنے کی توفيق بخشے.

Leave a Reply