AMU लॉ फैकल्टी के छात्र-छात्राओं की सुप्रीम कोर्ट में इंटर्नशिप सम्पन्न
[AMU] लॉ फैकल्टी के छात्र-छात्राओं की सुप्रीम कोर्ट में इंटर्नशिप सम्पन्
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की लॉ फैकल्टी के छात्रों की सुप्रीम कोर्ट में चल रही इंटर्नशिप पूरी हो गयी है. इस इंटर्नशिप में लॉ फैकल्टी के 94 छात्रों ने देश के सर्वोच्च न्यायालय में काम करते हुए अनुभव प्राप्त किया.
प्रोफेसर तबस्सुम चौधरी ने बताया कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के 94 छात्र-छात्राओं ने सुप्रीम कोर्ट में 21 दिन तक इंटर्नशिप की. इंटर्नशिप के दौरान छात्र तथा छात्राओं ने लगभग 15 वकीलों के सुपरविज़न में काम किया. इन वकीलों में देश के जाने माने वकील सलमान खुर्शीद, इरशाद अहमद, मुश्ताक अहमद, सुधीर कुमार गुप्ता, इम्तियाज़ अहमद, सिद्धार्थ गुप्ता, वज़ाहत अंसार आदि शामिल थे.
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में 21 मार्च से 12 अप्रैल तक इंटर्नशिप हासिल की. छात्र तथा छात्राओं ने बताया कि उनको सुप्रीम कोर्ट में इंटर्नशिप हासिल करके खुशी हो रही है. इंटर्नशिप के दौरान हमको बहुत कुछ सीखने को मिला. जो भविष्य में हमको फायदा करेगा.

0 comments