AIMMM : कुछ लोग जिसे बड़े आदर से ‘अम्ब्रेला बॉडी ऑफ़ इंडियन मुस्लिम्स’ पुकारते हैं ?
|
नई दिल्ली: (एशिया टाइम्स न्यूज़ डेस्क ) आल इंडिया मुस्लिम मजलिसे मुशावरत भारतीय मुसलमानों का एक ऐसा संगठन जिसे कुछ लोग बड़े आदर उसे ‘अम्ब्रेला बॉडी ऑफ़ इंडियन मुस्लिम्स’ पुकारते हैं . इसका गठन 60 के दशक में देश भर में दंगों से पैदा मुशिकल हालात से निपटने के लिए बड़ी उम्मीदों से किया गया था.
उस समय के बड़े धार्मिक विद्वानों एवं मुस्लिम बुद्धिजीवियों ने दारुल उलूम नदवातुल उलेमा लखनऊ में 8 व 9 अगस्त 1964 को कन्वेंशन बुलाया और इस के गठन में अहम् रोले अदा किया.
अब यह संगठन 54 साल पूरे कर चुका और 2015में अपना गोल्डन जुबली भी मना चूका है .
https://youtu.be/pLqgQY6GLIgDr. Syed Mahmood मुशावरत के पहले प्रेसिडेंट बने , फिलहाल नवेद हामिद इस ‘अम्ब्रेला बॉडी की सदारत कर रहे हैं . अब तक इसे कुल 7. प्रेसिडेंट मिले हर एक ने बदलते समय में मुशावरत की प्रसंगिकता बनाये रखने में अहम रोल अदा किया है पूर्व संसद व राजनयिक सय्येद शहाबुद्दीन भी लम्बे समय तक इसके प्रेसिडेंट रहे .
https://www.youtube.com/watch?v=pwdKhP86fxsइस ‘अम्ब्रेला बॉडी में फ़िलहाल कुल 18 संगठन और 216 मेम्बर है 8प्रदेशों में स्टेट यूनिट कायम है .जानकार बताते है कि इसका गठन इस लिए किया गया था की जब जब हिन्दुस्तानी मुसलमानों के सामने कोई मुश्किल पेश आयेगी यह संगठन उनकी रहनुमाई करेगा . और लोग अपनी अपनी ,मसलकी व, इलाकाई शिनाख्त के साथ कॉमन कॉज के लिए मिल बैठा करेंगे .
इस संगठन के सफ़र में 2000 में एक दौर ऐसा भी आया जब यह दो हिस्सों में तकसीम हो गया ,लेकिन एक दशक से अधिक समय तक अलग रहने के बाद अपना पहला सबक याद आते ही दोनों धड़े एक हो गए.
आज फिर ऐसा लगता है मानो इसको किसी की नज़र लग गई है , मुशावरतका इलेक्शन रिजल्ट एक साल से कोर्ट में है .............मेरे और आप के लिए सबसे दुखद सूचना यही है ....... आज बस इतना ही थोडा कहना ज्यादा समझना

0 comments