महंगे दिन / खुदरा महंगाई दर के एक दिन बाद थोक महंगाई के आंकड़े भी बढ़कर आए
थोक महंगाई की इससे अधिक दर 2.79% मई 2019 में थी, नवंबर में यह दर 0.58% थी सब्जियों की थोक कीमतों में 70% इजाफा, प्याज की कीमतों में 456% इजाफा
नई दिल्ली. दिसंबर में खुदरा महंगाई ही नहीं थोक महंगाई दर में भी इजाफा हुआ। थोक महंगाई दर पिछले महीने 2.59% रही। यह 7 महीने में सबसे ज्यादा है। इससे पहले मई 2019 में 2.79% रही थी। नवंबर में 0.58% थी। आलू और प्याज जैसी वस्तुओं की कीमतें बढ़ने की वजह से थोक महंगाई दर में इजाफा हुआ। खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर नवंबर में 11% के मुकाबले दिसंबर में 13.12% रही। गैर-खाद्य वस्तुएं करीब पिछले महीने करीब चार गुना महंगी हो गईं। इनकी थोक महंगाई दर दिसंबर में 7.72% रही। नवंबर में 1.93% थी। इससे पहले सोमवार को खुदरा महंगाई दर के आंकड़े आए। यह दिसंबर में 7.35% रही। यह साढ़े पांच साल में सबसे ज्यादा है।
थोक महंगाई दर में लगातार दूसरे महीने इजाफा
| मई | 2.79% |
| जून | 2.02% |
| जुलाई | 1.08% |
| अगस्त | 1.17% |
| सितंबर | 0.33% |
| अक्टूबर | 0.16% |
| नवंबर | 0.58% |
| दिसंबर | 2.59% |
आलू 45%, दालें 13% महंगी हुईं
| वस्तु | नवंबर में थोक महंगाई दर | दिसंबर में थोक महंगाई दर |
| खाद्य | 11.08% | 13.24% |
| गेहूं | 8.02% | 8.44% |
| दालें | 16.59% | 13.11% |
| सब्जियां | 45.32% | 69.69% |
| आलू | -8.51% | 44.97% |
| प्याज | 172.30% | 455.83% |
| फल | 4.32% | 3.51% |
| दूध | 1.60% | 2.64% |
| अंडा, मांस, मछली | 8.15% | 6.21% |

0 comments