84 फीसद मुस्लिम BPL परिवारों का घर कर्नाटक का गुलबर्गा

Positive 2:- फूलों और गार्डन्स के शहर के रूप में मशहूर गुलबर्गा जिसे सरकारी तौर पर कलबुर्गी के नाम से जाना जाता है| कभी हैदराबाद रियासत का हिस्सा रहा गुलबर्गा आजादी के बाद से कर्नाटक राज्य का हिस्सा है| 10,951 sq km में फैला हुआ यह जिला तक़रीबन 25 लाख लोगों का घर है जिसमें से 20 फीसद आबादी मुस्लिम है| शुरू से ही गुलबर्गा सियासी तौर पर बहुत ही महत्वपूर्ण जगह रही है इस जिले ने राज्य को दो मुख्यमंत्री और एक यूनियन मिनिस्टर दिया है| गुलबर्गा जिला ख्वाज़ा बन्दे नवाज दरगाह और बुद्ध विहार मंदिर के लिये भी मशहूर है| पूरी विडियो यहाँ देखें: https://youtu.be/fNcuBDFQb_Y गुलबर्गा बाहर से देखने में तो बहुत खूबसूरत और खुशहाल जिला लगता है मगर हकीकत एक दम ही उलट है| The Hindu की एक रिपोर्ट के मुताबिक गुलबर्गा के 84 फीसद मुसलमान Below Poverty Line से नीचे है|
ज्यादातर मुसलमान की कमाई बस इतनी है कि उन्हें अपनी कमाई का 60 फीसद हिस्सा खाने पर ही खर्च पड़ता है अब वो अपने बच्चों को पढ़ाएंगे क्या इसका अंदाजा आप खुद लगा लीजिये?
इस जिले से मुसलमानों की एक बड़ी गिनती Gulf Countries में जा कर जी तोड़ मेहनत कर के अपने इन बुरे हालात को बदलने की कोशिश कर रही है...., बाकी सब खैरियत है!!! Ansar Imran SR

0 comments

Leave a Reply