तुर्किये के पश्चिमी प्रांतों में 6.19 तीव्रता भूकंप आया, इस्तांबुल के पास बालिकेसिर शहर में कई बिल्डिंग को नुकसान

तुर्किये के पश्चिमी इलाके में रविवार को 6.19 तीव्रता का भूकंप आया है। इसकी जानकारी देश की आपदा प्रबंधन एजेंसी AFAD ने दी। AFAD के अनुसार, भूकंप शाम को 7:53 बजे बालिकेसिर प्रांत में आया, जो इस्तांबुल शहर के पास है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, झटके कई प्रांतों में महसूस किए गए हैं। बालिकेसिर में एक दर्जन से ज्यादा घर और बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा है। सोशल मीडिया पर इसके वीडियोज भी सामने आ रहे हैं।

तुर्किये के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने X पर बताया कि AFAD की आपातकालीन टीमों ने इस्तांबुल और आसपास के प्रांतों में निरीक्षण शुरू कर दिया है, लेकिन अब तक कोई नकारात्मक रिपोर्ट नहीं मिली है।

भूकंप का केंद्र इस्तांबुल से कुछ ही दूर बालिकेसिर शहर में रहा।
भूकंप का केंद्र इस्तांबुल से कुछ ही दूर बालिकेसिर शहर में रहा।

 

 

 

 

courtesy:www.bhaskar.com

0 comments

Leave a Reply