त्योहारों का मौसम कोरोना के चलते हुआ फीका- यूरोप और अमेरिका में मौतों में हुवी 60 प्रतिशत की वृद्धि

 त्योहारों का मौसम कोरोना के चलते हुआ फीका- यूरोप और अमेरिका में मौतों में हुवी 60 प्रतिशत की वृद्धि

मास्को | विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉक्‍टर टेड्रोस अदनोम घेब्रेयेसस के मुताबिक़ कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले छह सप्ताह में मरने वालों की संख्या में 60 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। इनमें से ज्यादातार मौतें यूरोप और अमेरिका में हुई हैं।

श्री टेड्रोस के अनुसार – “पिछले छह सप्ताह में कोरोना से हुई मौतों की संख्या में 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। ज्यादातर मौतें यूरोप और अमेरिका में हुई हैं।”


स्वास्थ्य अधिकारी ने लोगों से त्योहार के मौसम में खास हिदायत बरतने की बात कही है।

टेड्रोस ने बताया – “त्योहारों का मौसम आनंदमयी होता है, लेकिन हमें सुरक्षा की दृष्टि से ढिलाई नहीं देनी चाहिए। यदि हम सावधानी बरतने में असफल रहें तो त्योहार का रंग जल्द ही फीका पड़ सकता है। आने वाले सप्ताह में विशेष सावधानी बरते।

अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 21,463,178 हो गए हैं और अब तक 771,114 लोगों की जान जा चुकी है.

दुनियाभर में कोरोना से अमेरिका सबसे अधिक प्रभावित देश है. यहां संक्रमण के अब तक 5,361,302 मामले सामने आए हैं, जबकि मरने वालों की संख्या 169,483 हो चुकी है.

अमेरिका के बाद संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित देश ब्राजील में संक्रमण के अब तक 3,317,096 मामले मिले हैं और 107,232 लोग दम तोड़ चुके हैं.

 

0 comments

Leave a Reply