500 पत्रकारों ने फ़िलिस्तीन की अमरीकी रिपोर्टिंग पर उठाए सवाल

“सच को ढूंढना और ताक़तवर से सवाल करना पत्रकारिता के बुनयादी उसूल हैं, फिर भी दशकों से हमारी मीडिया इंडस्ट्री इज़राईल और फ़िलिस्तीन के मामले में इन उसूलों को छोड़ दिया है”

न्यू यॉर्क : अमरीकी मीडिया घरानों में काम करने वाले 500 से ज़्यादा पत्रकारों ने फ़िलिस्तीन पर होने वाली मीडिया रिपोर्टिंग पर खुला ख़त लिखा है। इस ख़त में पत्रकारों ने कहा है कि मीडिया का नैरेटिव इज़राईल की तरफ़ झुका हुआ है।


ख़त में कहा गया है कि फ़िलिस्तीन की रिपोर्टिंग में मीडिया इज़राईल के सैन्य क़ब्ज़े और भेदभाव को नज़रंदाज़ करती है, जबकि यह कहानी का सबसे ज़रूरी पहलू है। इस ख़त पर 514 पत्रकारों ने दस्तख़त किए हैं जिसमें वॉशिंगटन टाइम्स और वॉल स्ट्रीट जनरल जैसे मीडिया घरानों के पत्रकार भी शामिल हैं।


ख़त में कहा गया कि “सच को ढूंढना और ताक़तवर से सवाल करना पत्रकारिता के बुनयादी उसूल हैं, फिर भी दशकों से हमारी मीडिया इंडस्ट्री इज़राईल और फ़िलिस्तीन के मामले में इन उसूलों को छोड़ दिया है।”


ख़त में यह भी कहा गया कि इज़राईल ग़ाज़ा के हमलों पर जो भी कहता है मीडिया उसे ज्यों का त्यों दोहरा देता है। “हम चाहते हैं कि पत्रकार बिना किसी डर या तरफ़दारी के पूरी तस्वीर आम जनता के सामने रखें। हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम सही ख़बर दिखाएं। हम जब-जब ग़लत रिपोर्टिंग करते हैं तब-तब हम अपने दर्शकों, अपने मक़सद और फ़िलिस्तीन के लोगों के साथ धोखा कर रहे हैं।”


पिछले महीने ग़ाज़ा में इज़राईली हमलों के कारण 66 बच्चों समेत 254 फ़िलिस्तीनियों ने अपनी जानें गंवा दी थीं।

 

0 comments

Leave a Reply