अल हुदा के 5 छात्रों ने नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में लहराया परचम
सेमरियावां : (एशिया टाइम्स) तप्पा उजियार की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान अल हुदा पब्लिक स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर अपनी मेहनत कर लोहा मनवाया है। हाल ही में हुए नवोदय विद्यालय की कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा में इस विद्यालय के छात्र छात्राओं ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में विद्यालय के कुल 6 छात्रों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें से पांच ने सफलता अर्जित की है।इन होनहार मेधावी छात्र छात्राओं में नैंसी गुप्ता, मोहम्मद हमजा, मोहम्मद आसिफ, अरीबा खातून, सिदरा खातून के नाम शामिल हैं। नवोदय विद्यालय की चयनित समिति द्वारा इनका चयन चयन होने पर विद्यालय में खुशी व्याप्त है। विद्यालय में हर्षोल्लास का माहौल है।
विद्यालय में एक समारोह आयोजित कर विद्यालय के सफल बच्चों एवं उनके अभिभावकों बधाई एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने कहा कि यह कामयाबी बच्चों के कठिन परिश्रम, लगन और विद्यालय परिवार के कुशल अध्यापकों की कड़ी मेहनत एवं मार्गदर्शन का नतीजा है। बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए विद्यालय के संस्थापक अबु बकर , प्रबंधक फैजान अहमद, मोहम्मद अहमद,फिरोज नदवी, मुजीबुल्लाह प्रिंसिपल, शमशेर अहमद प्रबंधक, जफीर अली करखी,मोहम्मद मुकर्रम डायरेक्टर, शैलेंद्र कुमार, महमूद अहमद, मोहम्मद आजम चौधरी,मो मुकर्रम एडोकेट,फैज रहमान,मिन्हाज खान,मुनाजिर बारी और विद्यालय के समस्त अध्यापकगण ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

0 comments