पश्चिम बंगाल में ‘गोली मारो’ का नारा लगाने वाले BJP के तीन कार्यकर्ता गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हुगली जिला की युवा इकाई के अध्यक्ष सुरेश साहू समेत तीन कार्यकर्ताओं को पार्टी के नेता शुभेन्दु अधिकारी के रोड शो के दौरान ‘गोली मारो’ के आपत्तिजनक नारे लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई (भाषा) की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हुगली जिला में पार्टी के कार्यक्रम में इस तरह की कथित नारेबाजी की थी, जिसके बाद जिला पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए एक मामला दर्ज किया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों को अदालत में पेश किया जाएगा।

भाजपा प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा का झंडा हाथों में थामकर इस तरह की नारेबाजी किए जाने का पार्टी समर्थन नहीं करती है। बता दें कि, इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ।

0 comments

Leave a Reply