इटली के पास नाव पलटने से 20 प्रवासियों की मौत, 10 लापता; नाव पर 97 लोग सवार थे

इटली के लैंपेडुजा द्वीप के पास एक नाव के पलटने से 20 प्रवासियों की मौत हो गई और 10 से ज्यादा लोग लापता हैं। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) ने बुधवार को यह जानकारी दी। नाव पर 92 से 97 प्रवासी सवार थे। यह नाव लीबिया से रवाना हुई थी।

UNHCR के इटली प्रवक्ता फिलिपो उंगारो ने बताया कि 60 बचे हुए लोगों को लैंपेडुजा के एक सेंटर में लाया गया है। अधिकारियों ने अब तक 20 शव बरामद किए हैं और 12 से 17 अन्य लोगों की तलाश जारी है। यह साफ नहीं है कि ये प्रवासी कितने वक्त तक समुद्र में थे।

UNHCR के मुताबिक, इस साल अब तक भूमध्य सागर पार करने की कोशिश में 675 प्रवासियों की मौत हो चुकी है, जिसमें यह हादसा शामिल नहीं है।

इससे पहले अगस्त की शुरुआत में दक्षिणी यमन के तट पर एक नाव के पलटने से 68 अफ्रीकी प्रवासियों की मौत हो गई थी।

 

 

 

courtesy:ww.bhaskar.com

0 comments

Leave a Reply