1901 की जनगणना के मुताबिक उस वक्त यहाँ पर 35 फीसद मुस्लिम आबादी रहती थी

|

Positive 2:- लुधियाना नाम सुनते ही होजरी के लिये मशहूर एक शहर का ख्याल ज़ेहन में आता है| आये भी क्यूँ न जिस शहर ने हीरो और महिंद्रा जैसी दो विश्व प्रसिद्ध कंपनीयों के मालिक पैदा किये हो उसके लिये इतना तो बनता है| जितना ये शहर इंडस्ट्री के लिये मशहूर है उतना ही अपने प्रदुषण के लिये भी प्रसिद्ध है| पंजाब का सबसे बड़ा जिला लुधियाना 310 Sq KM में फैला हुआ है| तक़रीबन 16 लाख आबादी को अपने गोद में संभाले हुये इस जिला में 66 फीसद हिन्दू, 29 फीसद सिख आबादी और 3 फीसद मुस्लिम आबादी रहती है|
कारोबारी शहर होने के वजह से यहाँ मुस्लिम लेबर तबका बड़ी गिनती में उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल से आता है जिसकी आबादी तक़रीबन 2.5 लाख तक मानी जाती है| 1901 की जनगणना के मुताबिक उस वक्त यहाँ पर 35 फीसद मुस्लिम आबादी रहती थी जो बंटवारे के वक्त पाकिस्तान चली गयी थी|
आज़ादी के आन्दोलन में अग्रणी नेताओं में शामिल मौलाना हबीब उर रहमान (संस्थापक मजलिस अहरार) की कर्मभूमि भी लुधियाना ही रही है| पूरी विडियो यहाँ देखें: https://youtu.be/TdP0FnDd8dc म्युनिसिपल कारपोरेशन का दर्जा प्राप्त यह जिला शाक्षरता दर में देश भर के अग्रणी जिलों में आता है| क्यूंकि ये कारोबारी जिला है इस लिये यहाँ रोजगार का मामला इतना संगीन नहीं है| यहाँ मुख्यत दो तरह का रोजगार है एक तो इंडस्ट्री दूसरा खेती| नेशनल हाईवे 1 पर होने की वजह से ट्रांसपोर्ट के मामले में ये जिला बहुत ही खुशकिस्मत है यहाँ का बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट a one कुवालिटी मेन्टेन करता है| बाकि पंजाब की तरह ये जिला भी नशे के जाल में इस कदर जकड़ा हुआ है कि रोज सैंकड़ो नौजवानों की जिन्दगी लील रहा है| बाकि सब खैरियत है!!! ANSAR IMRAN SR

0 comments

Leave a Reply