महाराष्ट्र के जलगांव में दर्दनाक हादसा, ट्रक पलटने से 16 मजदूरों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

महाराष्ट्र के जलगांव में हुए भयानक हादसे में मारे गए 16 मजदूरों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने इस भीषण हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द से जल्द ठीक होने की भी कामना की है। बता दें कि, जलगांव जिले में एक ट्रक के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई। जबकी कई गंभीर घायल हो गए।

प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के जलगांव में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

इस पूरे मामले पर स्थानीय पुलिस ने कहा कि धुले से जलगांव के रावेर की दिशा में जाते वक्त यह ट्रक किनगांव के नजदीक सड़क के किनारे पलट गया। उन्होंने बताया कि पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिनका एक ग्रामीण अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।

घटना में मारे गए लोगों की पहचान शेख हुसैन शेख (30), सरफराज कासम तंडावी (32), नरेंद्र वामन बाग (25), दिगंबर माधव (55), दिलदार हुसैन तडवई (20), संदीप युवराज भरेराव (27), अशोक जगन (40), दुराबाई संदीप भरेराव (20), गणेश रमेश मोरे (5), सरदा रमेश मोरे (15), सागर अशोक बाग (3), संगीता अशोक बाग (35), समनबाई इंगल (24), कामबाई रमेश मोरे (45) और सबनूर हुसैन तड़वई (53) के रूप में हुई है।

 

0 comments

Leave a Reply