नाइजीरिया में बाढ़ से 3 दिन में 117 की मौत, 3 हजार से ज्यादा घर डूबे
नाइजीरिया के नाइजर राज्य में भारी बाढ़ की वजह से तीन दिन में हजारों घर तबाह हो गए और कम से कम 117 लोगों की मौत हो गई है। कई अन्य अभी भी लापता हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन टीम मदद के काम में जुटी है।
नाइजर राज्य की इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी के अधिकारी के मुताबिक बाढ़ से 3 हजार से ज्यादा घर डूब गए। इलाके में मौजूद बांध टूटने से हालात और खराब हो गए।
नाइजीरिया में नाइजर और बेन्यू नदियों के किनारे बसे इलाकों में अक्सर बरसात के मौसम में बाढ़ आती है। पिछले साल सितंबर में भी नाइजीरिया के मेदुगुरी में भारी बारिश और बांध टूटने से बाढ़ आई थी, जिसमें 30 लोग मारे गए थे और लाखों लोग बेघर हो गए थे।

0 comments