क्या कभी आपने मेले का नाम सुना है LOCKDOWN ने इन मेले वालों की ज़िन्दगी नर्क बना दी है
बीते छह महीनों में लाखो रुपए का उधर सर पर चढ आया है

अनीसुर्रहमान की रिपोर्ट
राउरकेला डायरी : मॉल OPEN मेला CLOSED
राउरकेला : (एशिया टाइम्स )ओडिशा के राउरकेला में मेले लगाने वाले सैकड़ों दुकानदार बेरोजगार हो गए है। इनकी रोज़ी रोटी वा घर मेले में कमाए पैसों से ही चलता है लेकिन कोरोना काल में चल रहे लॉक डाउन वा शट डाउन की ऐसी मार पड़ी कि उनका घर चलाना मुश्किल हो गया है।

बीते छह महीनों में लाखो रुपए का उधर सर पर चढ आया है.ये वहीं मेले वाले है जो आपके सहर में आकर कई दिन गुजर कर आप के क्षेत्रों कि रौनक कायम करते है लेकिन पिछले छह महीनों से चल रहे लॉक डाउन के कारण कहीं भी मेले नहीं लगने बेरोजगार हैं और लाखो का कर्ज का बोझ इनके सर है और मैदान में पड़े लाखों के सामान नुकसान हो रहे है।
इनका कहना है कि लॉक डाउन में ऑटो चालकों और फुटपाथ में लगा रहे दुकानदारों को आर्थिक सहायता दी गई बीपीएल धारकों को खाने की सामग्री वा रुपया दिया गया और हम लोग मेले में लगा रहे दुकानदार इन चीजों से वंचित रह गए।


0 comments