IPL 2020: CSK के प्रैक्टिस मैच में धोनी के बल्ले से बरसे छक्के-चौके- देखें वीडियो
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के आगाज में महज तीन दिन बचे हैं। कोविड-19 महामारी के चलते इस साल आईपीएल युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में खेला जा रहा है और सभी टीमें इसकी तैयारी में जुटी हुई हैं। डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच 19 सितंबर को खेले जाने वाले मैच के साथ ही टूर्नामेंट का आगाज हो जाएगा। सीएसके टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टूर्नामेंट शुरू होने से पहले पूरी लय में नजर आ रहे हैं। सीएसके के प्रैक्टिस मैच में धोनी ने हेलिकॉप्टर शॉट समेत कई बड़े शॉट्स लगाए।
धोनी ने मैदान के चारों ओर बड़े-बड़े शॉट्स खेले और अपने फॉर्म में होने का सबूत दिया। धोनी ने जुलाई 2019 के बाद से क्रिकेट मैच नहीं खेला है, ऐसे में फैन्स को उनकी बल्लेबाजी का बेसब्री से इंतजार है। धोनी प्रैक्टिस मैच के दौरान मस्ती-मजाक करते हुए भी नजर आए। धोनी के अलावा शेन वॉटसन और फैफ डु प्लेसी भी प्रैक्टिस मैच में अच्छी बल्लेबाजी करते दिखे। चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस प्रैक्टिस मैच की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, देखें वीडियो-
A complete #YelloveGame when the Kings Clash! #WhistlePodu

0 comments