गांधी जयंती : राष्ट्रपिता के जीवन और उनके योगदान के बारे में चिंतन करने का अवसर /मुजीबुल्लाह

 

रिपोर्ट नफीस सिद्दीकी

सेमरियावां संतकबीरनगर : शुक्रवार को विकास खंड सेमरियावां के मुडाडीहा बेग स्थित नेशनल इंटर कॉलेज पर 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर झंडारोहण प्रतिज्ञा चित्र का अनावरण माल्यार्पण फल वितरण पौधारोपण आदि का कार्यक्रम किया गया.

विद्यालय के प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह ने कहां कि गांधी जयंती का असर हमारे लिए हमारे राष्ट्रपिता के जीवन और उनके योगदान के बारे में चिंतन करने का अवसर है यह दिन हमारे लिए खुद को महात्मा गांधी जी के आदर्शों के प्रति समर्पित करने का दिन है जिन्होंने सत्य अहिंसा तथा खुद कष्ट देने की शक्ति पर आधारित सत्याग्रह के उपाय की खोज की .

भारत को उपनिवेशवादी शासन से मुक्ति पाने में सहायता की इसी क्रम मे विद्यालय के सभी अध्यापकों ने महात्मा गांधी जी के विचारों पर चलने की शपथ ली इसी के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य ने गरीबों में फल वितरण किया और विद्यालय प्रांगण में गांधी जयंती के अवसर पर पौधारोपण भी किया इस अवसर पर प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह  खालिद कमाल मोहम्मद असलम निसार अहमद बदरे आलम जुनैद अहमद आदि लोग उपस्थित रहे.

0 comments

Leave a Reply