कोरोना को हराया लेकिन पटाखे से हार गई मासूम- रीता बहुगुणा जोशी की छह वर्षीय पोती की इलाज के दौरान मौत

 

प्रयागराज। दिवाली की खुशियां उस वक़्त मातम में बदल गई जब पटाखे जलाते समय बीजेपी संसद रीता बहुगुणा जोशी की 6 वर्षीय पोती जल गई । आपको बता दें कि सोमवार को पटाखे जलाते समय हादसे का शिकार हुई बच्ची 60 प्रतिशत जल गई थी । अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। लेकिन मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

इलाज के दौरान ही बच्ची की मौत

रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के एक अस्पताल में बच्ची की आज सुबह करीब तीन बजे मौत हो गई। हादसे के बाद बच्ची को प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हालत बिगड़ने पर दिल्ली AIIMS लाया गया। मंगलवार को डॉक्टरों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन मासूम की मौत हो गई।

सांसद के मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ल ने बताया कि बच्चे घर की छत पर खेल रहे थे। इस दौरान पटाखा फटने से किया बुरी तरह घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके 60 प्रतिशत तक जलने की जानकारी दी। आपको बता दें कि मयंक की शादी 2007 में हुई थी और किया उनकी इकलौती बेटी थी।

कोरोना को हराया लेकिन पटाखे से हार गई मासूम
आठ साल की मासूम ने कोरोना को तो हरा दिया लेकिन पटाखे से हार गई। सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, बहू रिचा के साथ पोती किया 9 सितंबर को कोरोना पॉजीटिव पाई गई थी, जिसके बाद तीनों लोगों को पीजीआई लखनऊ से मेदांता दिल्ली शिफ्ट किया गया था। सांसद के पति पीसी जोशी का मेदांता पहले से इलाज चल रहा था। मासूम किया सितंबर के तीसरे सप्ताह में कोरोना से जंग जीतकर डिस्चार्ज हुई थी। दीपावली पर बच्चों के साथ किया भी चहक उठी लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।


यूपी में पटाखे जलाने पर था बैन
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने पटाखे जलाने पर बैन लगाया था। दिवाली के एक दिन पहले से लेकर 30 नंवबर तक पटाखों की बिक्री और जलाने पर बैन लगा है। पटाखे जलाने पर प्रतिबंध का आदेश एनजीटी ने बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर किया था।


सांसद रीता अपने पति पीसी जोशी के साथ दीपावली पर प्रयागराज आवास पर आई थीं। बहू रिचा बेटी किया को लेकर पोनप्पा मार्ग स्थित अपने मायके गईं थीं। सांसद के मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ल ने बताया कि बच्चे घर की छत पर खेल रहे थे।

 

0 comments

Leave a Reply