शहीद वीर अब्दुल हमीद के 56वें बलिदान दिवस के अवसर पर बलरामपुर संयुक्त विकास मंच ने एक श्रद्धांजलि सभा

सग़ीर ए ख़ाकसार,विशेष संवाददाता

 

 

बलरामपुर   : (एशिया टाइम्स ) परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद  के 56वें बलिदान दिवस के अवसर पर बलरामपुर संयुक्त विकास मंच ने एक श्रद्धांजलि सभा में अमर शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कीl 

बलरामपुर संयुक्त  विकास मंच के अध्यक्ष  मोहम्मद इरफान पठान ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य अमर शहीद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद का नाम भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है।

आज उनकी 56वें शहादत दिवस है।पूरा देश उनकी वीरता और अदम्य साहस को सलाम कर रहा है।

 जनपद की अग्रणी सामाजिक संस्था बलरामपुर संयुक्त विकास मंच भारत मां के इस लाल को श्रद्धांजलि अर्पित करती है।

1965 में पाकिस्तान के खिलाफ जंग के मैदान में उन्होंने दुश्मन सेना के 7 पैटन टैंकों को ध्वस्त कर दिया था ।श्री पठान ने कहा कि जांबाज भारतीय सैनिक अब्दुल हमीद का जन्म 1 जुलाई 1933 को गाजीपुर जिले के धामपुर गांव में एक साधारण इदरीसी  दर्जी परिवार में हुआ था।
1965 भारत पाक युद्ध में उनकी बहादुरी और साहस के किस्से हर भारतीय की जुबान पर है।

दुश्मन के गोलों की परवाह न करते हुए उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।अब्दुल हमीद की सैन्य जीवन की शुरुआत 27 दिसंबर 1954 को भारतीय सेना की 4 ग्रेनेडियर्स के साथ हुई थी।

अपने सैन्य जीवन के दौरान उनको बहादुरी के सर्वोच्च सम्मान सैन्य सेवा मेडल, समर सेवा मेडल, रक्षा मेडल ,और मरणोपरांत सेना के सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र से अलंकृत किया गया

सारा देश उनकी वीरता और अदम्य साहस की गाथा गाता रहेगाl .उक्त सभा में  लोकेश श्रीवास्तव, मोहम्मद इकबाल फहीम, सोनू मिश्रा, समसुद्दीन अंसारी, शंकर लाल चौहान, शाहिद अंसारी, पुनीत कश्यप, रेहान अशरफ तुलसीपुरी आदि ने उपस्थित रहकर भारत मां के वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित कीl
यह हवाओं  को बताए रखना
रोशनी होगी चिरागों को जलाए रखना
लहू देकर जिसकी हिफाजत हमने
कि उस तिरंगे को दिल में बसाए रखना"

 

0 comments

Leave a Reply