कोविड-19 का कहर थमा- केरल में कोरोना के सक्रिय मामले घट कर 61,000 हुए
कोविड-19 का कहर थमा- केरल में कोरोना के सक्रिय मामले घट कर 61,000 हुए
तिरुवनंतपुरम | केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 5,376 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या गुरूवार (रिपीट) गुरूवार को 6.20 लाख के पार पहुंच गयी, लेकिन राहत की बात यह है कि सक्रिय मामलों में फिर से गिरावट दर्ज की गयी है जो घट कर 61,000 के करीब पहुंच गयी।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस दौरान 5,590 और मरीजों के स्वस्थ होने से रोग मुक्त लोगों की संख्या 5,56,378 हो गयी है। राज्य में इस दौरान संक्रमितों की कुल संख्या 6,20,050 तक पहुंच गयी है तथा 31 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 2,330 हो गयी है।
राज्य में इस अवधि में सक्रिय मामलों में 370 की और कमी होने से इनकी संख्या घट कर 61,217 पहुंच गयी जो बुधवार को 61,587 थी। सभी सक्रिय मरीजों का विभिन्न अस्पतालों और कोविड-19 केन्द्रों पर इलाज किया जा रहा है।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में केरल महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान पर आ गया है। कोरोना संक्रमण के मामले में केरल तमिलनाडु के बाद पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।
केवल बुधवार को, केरल ने पहली बार एक दिन में 10,000 मामले सामने आए हैं। हालांकि, गुरुवार को यह संख्या घटकर 5,500 से कम रह गई। केरल, जो इस समय देश में सबसे तेजी से विकास कर रहा है, पिछले दो हफ्तों से हर दिन 7,000 से 9,000 नए मामलों की रिपोर्टिंग कर रहा है, लेकिन गुरुवार को, लगभग तीन हफ्तों में, नए मामलों की तुलना में केरल में अधिक वसूली हुई। गुरुवार को 7,000 से अधिक लोगों को बीमारी से उबरने की घोषणा की गई थी।
रिकवर होने वाले लोगों में हो रहा इजाफा सरकारी तंत्र और स्वास्थ महकमें के लगातार किए जा रहे प्रयास के कारण कोरोना वायरस से रिकवर होने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। वर्तमान समय में नए मरीजों से अधिक लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा रहा है।
मंबई में ही केवल अक्टूबर के कोरोना मरीजों के आंकड़ों पर गौर किया जाए, तो नए मरीजों की तुलना में 13,102 अधिक लोगों को घर भेजा गया है। 1 से 8 अक्टूबर के बीच राज्य में कोरोना के 1,10,592 मामले दर्ज हुए हैं, जबकि इस दौरान 1,23,694 लोग कोरोना को मात देने में सफल हुए हैं। कोरोना का रिकवरी रेट 81.13 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

0 comments