दिल्ली में पहली बार एक दिन में दर्ज हुए कोविड-19 के 6000 से अधिक मामले

दिल्ली :  मंगलवार को कोविड-19 के 6,725 मामले मिलने के साथ ही पहली बार एक दिन में 6000 से अधिक केस दर्ज हुए। दिल्ली में अब कुल मामलों की संख्या 4,03,096 हो गई है जिनमें से 3,60,069 मरीज़ ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को कोविड-19 संक्रमण से 48 मरीज़ों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 6,652 पहुंच गया।

इसके पहले शुक्रवार को दिल्ली में संक्रमण के 5,891 नए मामले सामने आए थे. दिल्ली सरकार द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी में संक्रमण के कारण 48 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 6,652 हो गई. सोमवार को 59540 नमूनों की जांच के बाद 6,725 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और संक्रमित होने की दर बढ़कर 11.29 प्रतिशत हो गई. 

बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में फिलहाल 36,375 मरीजों का इलाज चल रहा है. दिल्ली में रविवार तक लगातार पांच दिनों तक संक्रमण के 5,000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे थे जबकि सोमवार को संक्रमण के 4,001 नए मरीज सामने आए. त्योहारों के इस मौसम में लोगों की आवाजाही बढ़ने के कारण संक्रमण के मामलों में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है. दिल्ली में संक्रमण के कुल मामलों का आंकड़ा 4,03,096 पहुंच चुका है.


0 comments

Leave a Reply