फडणवीस को दिया गया विपक्ष के नेता का दर्जा
मुंबई, एक दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस को रविवार को विधानसभा में नेता विपक्ष बनाया गया।
विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले ने सदन में इस आशय की घोषणा की।
पटोले ने कहा कि विधानसभा में भाजपा को विपक्षी पार्टी का दर्जा दिया गया है और फडणवीस विपक्ष के नए नेता होंगे।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और कुछ मंत्रियों ने फडणवीस को बधाई दी।
फडणवीस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हैं।

0 comments