एसबीएफ का 5-दिवसीय राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कैंप नागपुर के ज़ील्पी हिंगना में हुआ संपन्न

नई दिल्ली  : एसबीएफ का  पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर इस वर्ष नागपुर में आयोजित किया गया जहां प्रत्येक क्षेत्र के विशेषज्ञ ने  एसबीएफ के वालंटियर्स को आवश्यक उपकरणों के साथ प्रशिक्षित किया।प्रशिक्षण शिविर 23मार्च से शुरू हुआ और लगातार पांच दिनों चला। कैंप के दौरान वालंटियर्स को सभी प्रकार के बुनियादी प्राथमिक चिकित्सा के बारे में बताया गया । विशेषज्ञों द्वारा अग्निशमन प्रशिक्षण भी वालंटियर्स को सिखाया गया।

प्रशिक्षण शिविर में बाढ़ पीड़ितों की मदद हेतू राहत प्रशिक्षण किस तरह अंजाम दिया जाए ये भी सिखाया गया । पर्वतारोही अपने अनुभवों को  वालंटियर्स  के साथ साझा करते हुए  प्रशिक्षित किया।

इसी तरह राहत दल कैसे काम करे इसके बारे में भी वॉलिंटियर्स को ट्रेनिंग  दी गाई , वालंटियर्स को आपात स्थिति में लोगों की मदद के लिए एक साथ कैसे काम करना है  इस संबंध में प्रशिक्षित किया गया। 

इस प्रशिक्षण शिविर में व्यक्तित्व निर्माण प्रशिक्षण भी शामिल किया गया, ताकि वॉलेंटियर मनोवैज्ञानिक और नैतिक रूप से  आपदा के समय लोगों की सेवा उत्साह और मानवीय भाव के साथ कर सकें, आपदा की स्थिति में कैसे खुद को बचाया जा सके इस की भी ट्रेनिग और प्रशिक्षित दिया गया  ।

नागपुर में राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में देश के विभिन्न हिस्सों से 50 से अधिक वॉलिंटियर्स  ने भाग लिया,प्रशिक्षण शिविर में जाने-माने आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ द्वारा वॉलिंटियर्स को  प्रशिक्षित किया गया, उनके कुछ प्रमुख नाम इस प्रकार हैं।

हरीश चंद्र राठौर, सतीश पवार, शाकिर इकराम, डॉ फैसल, तोसीफ जाफर, और जावेद खान शामिल थे।,शिविर के समापन सत्र में पूर्व आईपीएस अधिकारी और एसबीएफ के अध्यक्ष मकबूल अहमद अनारवाला भी शामिल हुए,उन्होंने प्रशिक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा "कैंप का उद्देश्य  ये है के हमारे  वॉलिंटियर्स  आपात स्थितियों में जीवन रक्षक बनकर लोगों की  सेवा करें बगैर किसी सामाजिक भेदभाव के पीड़ितों की मदद करें और मानवता का दर्द अपने सीने में रखें"इस शिविर में एसबीएफ के राष्ट्रीय  कोऑर्डिनेटर  इरफान अहमद ने  भी भाग लिया।

आमिर जमाल एसबीएफ वालंटियर कोऑर्डिनेटर  ने कहा  "मैं यह निष्कर्ष निकालना चाहता हूं कि आपदा प्रबंधन एक सामूहिक और समन्वित प्रयास है। आपदा प्रबंधन में सभी को सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए।  मानव जीवन के मूल्यों को समझना चाहिए और हमें उम्मीद है कि हमारे वॉलिंटियर्स इस काम में सक्षम हैं " एसबीएफ के -प्रशिक्षित वालंटियर्स ने पहले भी देश भर में अपनी सेवा दी है।  केरल, असम, बंगाल, बिहार, चिपलून जैसे प्रमुख प्रांतों में एसबीएफ  वालंटर्स ने बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान किया है।

0 comments

Leave a Reply