मौलाना अरशद मदनी ने ‘द हिंद गुरु अकैडेमी ’ से मिलाया हाथ दिल्ली में "मदनी-100" फ्री कोचिंग सेंटर का किया उद्घाटन
निराशा, पिछड़ेपन और हीन भावना से बाहर निकलने का एक मात्र उपाय शिक्षा है : मौलाना अरशद मदनी

नई दिल्ली : (एशिया टाइम्स ) तालीम महंगी होगई है और ग़रीबों की पहुंच से निकल रही है।कोचिंग, किताब, फीस जैसे तमाम मसले हैं जिनकी वजह से बच्चे पढ़ाई में अच्छा होने के बावजूद एक हद से आगे नहीं बढ़ पाते ग़रीब बच्चे बाक़ी से सलाहियत में कम नहीं हैं लेकीन उनके पास वसाइल नहीं हैं।
शिक्षा की इस समस्या का नोटिस लेते हुए ‘मौलाना हुसैन अहमद मदनी ट्रस्ट देवबंद’ और ‘हिन्द गुरु अकैडेमी दिल्ली ने आज साझा ऐलान किया है कि ऐसे बच्चों का डॉक्टर और Engneer बननेका का ख़्वाब अब पूरा होगा .किसी फैमिली की गरीबी उसके होनहार बच्चे की तालीम पाने की राह में आड़े नहीं आना चाहिए।
उक्त विचार जमीअत उलेमा ए हिन्द के मुखिया मौलना अरशद मदनी ने आज जामिया नगर स्थित ‘ द हिन्द गुरु अकैडेमी’ में आयोजित लौन्चिन प्रेस कॉफ्रेंस व्यक्त किये .
MADANI - 100 की लांचिंग में Maulana Syed Arshad Madani की पूरी स्पीच से आप बहुत कुछ सीख सकते हैं
उन्हों ने जोर देकर कहा ‘ कमज़ोर से कमज़ोर घर के बच्चे में अजर सलाहियत है तो उसको भी आईआईएम, आईआईटी, एम्स जैसे इदारों में दाख़िला लेने का हक़ मिलना चाहिए। वो पैसे की वजह से अपना ख़्वाब अधूरा न छोड़े। इस प्रोग्राम में द हिंद गुरू एकेडमी हमारे साथ है , इनके पास कई साल का तजुर्बा है इनके साथ मिलकर हम उन तमाम बच्चों की मदद करेंगे जो सलाहियत रखते हैं। इसमें न उनका मज़हब शर्त है .
मौलाना ने कहा ऐसे समय में जब नौकरी के अवसर सीमित हैं , प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है इसी मूल बिंदु को ध्यान में रखते हुए यह कोचिंग सेंटर शुरू किया गया है। जिस तरह का धार्मिक और वैचारिक टकराव शुरू हो गया है, उसका मुकाबला शिक्षा के अलावा किसी अन्य हथियार से नहीं किया जा सकता है। यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम अपनी नई पीढ़ी को बुनियादी धार्मिक शिक्षा और आधुनिक उच्च शिक्षा से लैस करें ताकि वे सफलता और उपलब्धि प्राप्त कर सकें.
उन्होंने उन लोगों से अपील की जिन्हें अल्लाह ने संसाधन दिए हैं वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूल और कॉलेज स्थापित करें जहां हमारे बच्चे बिना किसी भेदभाव के शिक्षा प्राप्त कर सकें। हमारा मानना है कि यह राष्ट्र की महान सेवा भी है और अच्छा व्यवसाय भी .
MADANI - 100 लॉन्च : मेडिकल और इंजीनियरिंग की मुफ्त कोचिंग II Asia Times TV
इस अवसर पर हिन्द गुरु अकैडेमी डायरेक्टर नूर नवाज़ खान ने कहा शुरुआत 100 बच्चों से हो रही है । पहले साल नीट और जेईई के ज़रिए ज़्यादा से ज़्यादा बच्चों को आईआईटी और एम्स जैसे इदारों दाख़िला दिलाना है
उन्हों ने यह भी कहा कि प्रोग्राम जैसे जैसे आगे बढ़ेगा बच्चों की तादाद बढ़ेगी और साथ ही कोशिश करेंगे कि और कोर्स के लिए भी हम इस तरह कोचिंग का इंतज़ाम कर सकें।
हमारे पास कोचिंग के तमाम वसायल हैं, कई साल का तजुर्बा है। मुल्क के बेहतरीन टीचर इस प्रोग्राम के लिए हमने साथ जोड़े हैं। तकनीक की मदद ली जा रही है। कोर्स मैटिरियल और बेहतरीन किताबों का इंतज़ाम किया है।
आगे भी नतीजों और तजुर्बों के हिसाब से बदलाव होंगे। लेकिन एक बात कभी नहीं बदलेगी वो है हमारा मिशन। हम हर कमज़ोर के साथ हैं और सबको अच्छी तालीम दिलाने के लिए हम हर तरह की कोशिश करते रहेंगे। देवबंद और दिल्ली दो स्थानों पर कोचिंग सेंटर बना रहे हैं
हम यह परीक्षा ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन भी लेंगे।ऑफलाइन के लिए अब हमारे पास दिल्ली और देवबंद केंद्र होंगे। यदि हमारे पास अन्य राज्यों के अधिक छात्र होंगे, तो हमारे पास एक ऑफ़लाइन केंद्र भी बना देंगे, और ऑनलाइन भी होगा। इस छात्रवृत्ति का अधिक विवरण हमारी वेबसाइट www.thehindguru.com' पर उपलब्ध है। हम वर्तमान में दिल्ली और देवबंद दोनों जगहों पर परिसर में ही आवासीय केंद्र चला रहे हैं, लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग छात्रावास होंगे।

Mayank
Such a wonderful initiative..
.