आरएसएस प्रमुख के साथ इन 5 मुसलमानों की बैठक में IMPAR की कोई भूमिका नहीं है/डॉ एमजे खान
मेरे लिए आरएसएस के साथ मिलने से ज्यादा महत्वपूर्ण समुदाय का विश्वास रहा है.
नई दिल्ली : IMPAR के अध्यक्ष डॉ एमजे खान ने हाल ही में आरएसएस प्रमुख के साथ पांच मुसलमानों की बैठक के बाद IMPAR के खिलाफ सोशल मीडिया पर जारी अफवाहों कि कड़ी निन्दा करते हुए आज एक बयान जारी किया है . उन्हों ने कहा कि " हाल ही में आरएसएस प्रमुख के साथ पांच मुसलमानों की बैठक ने IMPAR के खिलाफ सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने का नया दौर शुरू कर दिया है कि बैठक IMPAR द्वारा की गई थी। दुर्भाग्य से असद ओवैसी जैसे कद के व्यक्ति ने आरोपों को रीट्वीट किया।मैं स्पष्ट कर दूं कि यह पूर्णतया आधारहीन और दुर्भावनापूर्ण प्रचार है".
इस मीटिंग में IMPAR की कोई भूमिका नहीं है । इन पांचों साथियों ने लगभग एक साल पहले इसी कारण से IMPAR से नाता तोड़ लिया था और एक नई संस्था का गठन किया था। उस बैठक में वे चाहते थे कि IMPAR आरएसएस और बीजेपी के साथ जुड़े, जबकि मेरा मत था की सरकार के साथ बात चीत की जाये न कि आरएसएस/बीजेपी के साथ "। मेरे लिए आरएसएस के साथ मिलने से ज्यादा महत्वपूर्ण समुदाय का विश्वास रहा है.
उन्हों आगे कहा कि " परिणामस्वरूप, इन पांचों सहित सात व्यक्तियों ने इम्पार छोड़ दिया, और एक नया समूह AEEDU बनाया। यहां तक कि उन्होंने इम्पार के प्रमुख अधिकारियों को भी तोड़ लिया। आज इस नए समूह पर आरोप लगाने के बजाय कुछ अफवाह फैलाने वाले तत्व फिर से इम्पार को घसीट रहे हैंI मैं स्पष्ट कर दूं कि IMPAR का कोई राजनीतिक झुकाव नहीं है।
डॉ एमजे खान ने कहा कि " आज इस नए समूह पर आरोप लगाने के बजाय कुछ अफवाह फैलाने वाले तत्व फिर से इम्पार को घसीट रहे हैं. मैं स्पष्ट कर दूं कि IMPAR का कोई राजनीतिक झुकाव नहीं है। IMPAR का गठन कोरोना जिहाद संकट से निपटने के लिए एक आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली के रूप में किया गया था। संकट की अवधि समाप्त होने के बाद हम इसे बंद करने के इच्छुक थे।
लेकिन कई सदस्यों ने इसकी निरंतरता की वकालत की और जागरूकता कार्यक्रम, मीडिया प्रबंधन और आर्थिक सशक्तिकरण कार्यक्रमों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए इसके काम को फिर से शुरू करने की वकालत की।IMPAR ठीक उसी एजेंडे पर काम कर रहा है।
यह एकमात्र संगठन है जो मासिक प्रगति रिपोर्ट जारी करता है, जिसमें इम्पार के हर छोटे बड़े काम का विवरण होता है। लेकिन कभी-कभी मुझे आश्चर्य होता है कि क्या पढ़े-लिखे मुसलमान झूठे आरोप लगाना, आधारहीन अफवाहें फैलाना और दुष्प्रचार करना ही जीवन का एकमात्र उद्देश्य समझते हैं.

0 comments